बेगूं। उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणियां माताजी में समस्त दुकानदारों एवं व्यापार मित्र मंडल की ओर से गुरुवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। बुधवार रात्रि को ग्राम पंचायत रावड़दा की महिला मित्र मंडल द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य किया। गुरुवार प्रातः 10 बजे मेवाड़ा समाज धर्मशाला से बैंड-बाजे के साथ छप्पन भोग की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर व्यापार मित्र मंडल एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे जोगणियां माताजी को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में जोगणियां माताजी दुकानदार व्यापार मित्र मंडल के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जोगणियां माताजी में भव्य रात्रि जागरण, शोभायात्रा एवं छप्पन भोग का आयोजन
