नीमच जिले के जावदा विधानसभा में सिंगोली के पास स्थित एक गाँव ऐसा जहा करीब 600 साल से होली का दहन नही हुआ है। जहां होली के लिए लगाया एक डंडा आज एक विषाल वृक्ष बन गया है। रंगो के त्यौहार को 600 साल पुर्व खुनी रंग दे दिया गया था।
नीमच जिले की सिंगोली तहसील के गॉव धनगाव की जो जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित इस गॉव मे जो यह बडा वृक्ष दिखाई दे रहा है मान्यता है की करीब 600 वर्ष पुर्व यहा होली का डंडा रोपा गया था। किन्तु मुहुर्त का समय निकलने और विवाद के चलते इस होली का दहन नही हो पाया। तब से आज तक यह होली नही जली। दरअसल ग्रामीण के अनुसार 600 वर्ष पुर्व यहा बाहर से आये भाई बहन को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद लोगो के दो गुटो मे खुनी संघर्ष हो गया था। इस खुनी संघर्ष मे कई जाने गई और रंगो के त्योहार पर खून की नदीया बह गई। विवाद के बीच होली के दहन का मुहुर्त भी निकल गया। वहीं साथ रोपे गये डंडे मे अचानक से हरी पत्तिया भी निकल आई है। इसके बाद इस होली को नही जलाने का निर्णय ग्रामीणो ने लिया। तब से लेकर इस गाँव में सालो गुजरजाने के बाद भी आज तक होली नहीं जली।