वन्य जीव नीलगाय का शिकार कर मांस की तस्करी करने के दो आरोपी गिरफ्तार 95 किलोग्राम नीलगाय का मांस जब्त

SHERE

बेगूं। पारसोली थाना पुलिस ने वन्य जीव निलगाय का शिकार कर मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक के बैगों में मांस की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों से 95 किलोग्राम नीलगाय का मांस, शिकार में प्रयुक्त बंदूक, धारदार छुर्रा, छर्रे सहित दो मोटर साईकिले को भी जब्त किया है।

प्रेमसिंह थानाधिकारी थाना पारसोली के निकटतम सुपरविजन में एएसआई भैरुलाल मय जाप्ते की एक टीम का गठन किया गया। 20 फरवरी 2025 को रात्री में अवैध रुप से वन्य जीवों का शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने वाले शिकारियों पर कार्यवाही हेतु थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर खेरपुरा सरकारी स्कूल से खदानो की तरफ आने जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो मोटर साईकिलो पर मांगीलाल पुत्र पेमा कालबेलिया निवासी सोकिया पुलिस थाना बस्सी जिला चितौडगढ तथा बालुलाल पुत्र हीरा जी जाति कालबेलिया निवासी सोकिया पुलिस थाना बस्सी जिला चितौडगढ को डिटेन किया गया तथा दो अन्य आरोपी प्यारा व हीरालाल कालबेलिया मौके से भाग गए। दोनो मोटर साईकिलो की सीटो के दोनो तरफ प्लास्टिक के चार बैगो में नीलगाय का करीब 95 किलो मांस भरा हुआ पाया गया तथा नीलगाय का शिकार करने में प्रयुक्त बंदूक, मांस काटने में प्रयुक्त धारदार छुर्रा, बंदूक के छरें, टॉपीयां भी दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई जिनको जब्त किया गया तथा दोनो आरोपियों को गिरफतार किया गया। गिरफ्तार शुदा दोनो आरोपियों एवं मौके से फरार दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पशु चिकित्सको की टीम से मांस का पोस्टमार्टम करवाकर वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विधिनुसार मांस को नष्ट किया गया है।

TOP
error: Content is protected !!